फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दवा की 41 दुकानों के लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रदेश में दवा कारोबार से जुड़ी फर्जी फर्मों और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का असर जिले में भी दिख रहा है। यहां अब तक 41 दवा दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। इनमें 32 थोक और नौ फुटकर दुकानें शामिल हैं। औषधि विभाग के अनुसार, जिले में पहले 514 थोक और 926 फुटकर दवा दुकानें पंजीकृत थीं।
विज्ञापन

औषधि विभाग की कार्रवाई के बाद जिले में वैध थोक दवा दुकानों की संख्या घटकर 482 और फुटकर दुकानों की संख्या 917 रह गई है। प्रदेश स्तर पर दवा कारोबार की जांच के दौरान बिना वास्तविक दुकान या निर्माण स्थल के लाइसेंस लेने वाली फर्मों के मामले सामने आने के बाद सत्यापन अभियान तेज किया गया है। इसके तहत लाइसेंसधारकों के पते, कारोबार के संचालन, गोदाम और दवाओं के भंडारण की स्थिति की जांच की जा रही है।
औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पहले 514 थोक और 926 फुटकर दवा दुकानें पंजीकृत थीं। इनमें से 32 थोक और नौ फुटकर दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दवा बनाने वाली कोई फैक्टरी नहीं है। वैध दवा कारोबार की निगरानी और जांच जारी है।ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें