फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज में लेखपालों ने दूसरे दिन भी किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
डुमरियागज परिसर मे अपनी मांगो के समर्थन मे दूसरे दिन धरना-प्रदर्शन करते लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील परिसर में लेखपालों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी मांगों को लेकर पूर्ण कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। निलंबित तीनों लेखपालों को बहाल करने की जिला प्रशासन से मांग की। चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों को जल्द पूरा न किया तो यह हड़ताल और आंदोलन अनिश्चितकालीन चलेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष प्रवेश कुमार शुक्ला ने कहा कि 29 लेखपालों का मनमाने ढंग से स्थानांतरण कर दिया गया था, जिसकी जानकारी किसी भी लेखपाल को नहीं दी गई।
विज्ञापन

मौखिक रूप से लेखपालों को इसकी जानकारी हुई तो सभी ने एक दूसरे को चार्ज हस्तांतरित कर दिया। फिर भी उसी आरोप में तीन लेखपालों को प्रशासन ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इसके विरोध में लेखपाल संघ न दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार और धरना दिया। धरने पर देवेंद्र कुमार राठौर, राजेश कुमार, अवनीश कुमार, प्रभाकांत मौर्य, देवीलाल गिरि, अंबिका प्रसाद, वीरेंद्र यादव, संतोष भट्ट, त्रिलोकीनाथ दूबे, देवेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें