फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे अनाज व तिलहन की भी खेती करें किसान : सांसद

विज्ञापन
लोहिया कला भवन में आयोजित जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी को संबो​धित करते सांसद जगदंबिका पाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में शुक्रवार को जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम, तिलहन मेला का आयोजन हुआ। साथ ही लोहिया कला भवन परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी, स्टाॅल लगाए गए।
इसका अवलोकन करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि खरीफ के समय में धान, मक्का, उड़द, तिल, बाजरा आदि की खेती की जाती है। किसानों को केवल धान की खेती नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही मोटे अनाज, तिलहन की फसल को शामिल करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि किसानों की आय दोगुनी हो और देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डालर पहुंचे। सांसद ने कहा कि किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है, जिससे वैज्ञानिक विधि से खेती कर अच्छी आय प्राप्त करें। किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जा रही है, जिससे किसान खाद बीज खरीद सकें।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कार्य किया जा रहा है। कालानमक चावल की खुशबू पूरे विश्व में फैल रही है। किसान द्वारा कड़ी मेहनत कर फसलों का उत्पादन किया जाता है उनके उत्पाद को उचित मूल्य मिलना चाहिए, जिससे वह उन्नतशील बीज एवं तकनीक के माध्यम से खेती कर सकें।
डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने अपील की कि कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग द्वारा खेती करने के लिए जो तरीके बताए गए हैं, उसको अपनाकर खेती करें, जिससे अच्छी पैदावार प्राप्त हो। किसानों की जो भी समस्याएं होंगी संबंधित विभाग के माध्यम से निस्तारित कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, एसपी अग्रवाल, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल, जिला उद्यान अधिकारी नन्हेलाल वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गनेश प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दूबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें