नौगढ़। लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर नौगढ़ तहसील के लेखपालों ने बृहस्पतिवार से ऑनलाइन कामकाज का बहिष्कार शुरू कर दिया। लेखपाल तहसील प्रशासन के व्हाट्सएप ग्रुप से भी बाहर हो गए।
ग्राम स्तर पर आय, जाति, निवास, विरासत, फार्मर रजिस्ट्रेशन समेत अन्य सत्यापन कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है। इससे प्रमाणपत्र और राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने की आशंका है। लेखपाल संघ की ओर से वेतन विसंगति दूर कर 2800 ग्रेड-पे देने, अंतरमंडलीय तबादला, पदोन्नति और भत्तों में बढ़ोतरी तथा ग्राम सचिवालयों में सुविधाएं बढ़ाने समेत आठ सूत्रीय मांगें उठाई गई हैं। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम ललित कुमार से मुलाकात कर मांगों से अवगत कराया है।