फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लेखपालों ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का किया एलान

Sat, 03 Oct 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर बांसी तहसील में लेखपालों ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। तहसील अध्यक्ष विनोद गौतम और मंत्री भानु प्रताप के नेतृत्व में लेखपालों ने वेतन विसंगति दूर करने, अंतर-मंडलीय ऑनलाइन स्थानांतरण शुरू करने, पदोन्नति सूची जारी करने, विभिन्न भत्तों में वृद्धि, नवनियुक्त लेखपालों के स्थायीकरण और अतिरिक्त कार्यों से मुक्ति समेत अन्य मांगें उठाईं।
विज्ञापन

संघ के अनुसार तीन अक्तूबर को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। आठ अक्तूबर से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, 10 अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर विरोध और 14 अक्तूबर को मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। 17 से 23 अक्तूबर तक तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। इसके बाद 24 अक्तूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और धरना शुरू किया जाएगा। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें