सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील परिसर में लेखपाल संघ की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रणधीर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मामलों में निलंबित चल रहे लेखपालों व बर्खास्त जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता की बहाली के लिए 25 नवंबर से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
यदि 27 नवंबर 2024 तक जिला प्रशासन द्वारा समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो 28 नवंबर से जनपद के समस्त तहसीलों में लेखपाल संपूर्ण कार्यों का बहिष्कार करते हुए अपने-अपने तहसीलों में प्रदर्शन करेंगे।
इसके बाद एक दिसंबर तक इन समस्याओं व मांगों का निस्तारण नही किया गया तो दो दिसंबर 2024 से जनपद के समस्त तहसीलों के लेखपाल कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे, जो जिलाधिकारी के स्थानांतरण तक जारी रहेगा।