स्थानांतरण के विरोध में लेखपाल करेंगे कार्य बहिष्कार
इटवा। जनपद के 11 लेखपालों के हुए स्थानांतरण को निरस्त न होने से नाराज लेखपाल संघ ने 23 जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
लेखपाल संघ के तहसील क्षेत्र के अध्यक्ष अमरदीप चौधरी और मंत्री नवीन कुमार चौधरी ने बुधवार को उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव को मांगपत्र सौंपकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को जनपद के 11 लेखपालों का स्थानांतरण कर दिया गया। तहसील बांसी में ही तीन वर्षों से अधिक समय से एक ही पटल पर कार्य कर रहे कर्मियों का स्थानांतरण नहीं किया गया।
स्थानांतरण को निरस्त करने और तीन वर्षों से अधिक समय तक तहसील बांसी में एक ही पटल पर कार्यरत कर्मियों के स्थानांतरण की मांग की गई थी। लिहाजा लेखपाल संघ के तत्वावधान में 23 जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन पर सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, परमेंद्र कुमार टंडन, पवन कुमार, राम गोपाल श्रीवास्तव के हस्ताक्षर थे।