फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ के मंत्री निलंबित, एसडीएम ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल संघ के मंत्री निलंबित, एसडीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- तथ्य छुपाकर व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के मामले में हुई कार्रवाई
- तीन दिन पहले लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष हुए थे निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। लेखपाल संघ अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम के बाद मंत्री को भी एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। विभागीय दायित्वों के प्रति जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन न करने के आरोप में एसडीएम प्रमोद कुमार ने लेखपाल संघ बांसी के मंत्री भानु प्रताप को निलंबित किया है।
विज्ञापन

तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा की जांच में पाया गया कि ग्राम पचहर के सनाउल्लाह पुत्र मो. शरीफ का पक्का मकान ग्राम पंचहर की भूमि पर बना है। मगर तथ्य को छुपाकर वादी को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आख्या प्रस्तुत की गई है। इसी तरह हमीदुल्लाह का मकान भी ग्राम पचहर की भूमि पर है। इसमें भी तथ्य को छुपाकर वादी को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आख्या प्रस्तुत की गई है। यह भूमि बांसी-इटवा मुख्य मार्ग पर है जो कीमती है। जिसके लिए तत्कालीन लेखपाल भानु प्रताप दोषी हैं। एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा है कि स्पष्ट है कि क्षेत्रीय लेखपाल ने अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरती है तथा शासन के मंशा के विपरीत कार्य किया गया है। वरासत अभियान में ग्राम में खतौनी पढ़कर ग्रामीणों में नहीं सुनाया गया व खसरा फीडिंग नगण्य है। नायब तहसीलदार व तहसीलदार की आख्या के आधार पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने लेखपाल भानू प्रताप को निलंबित कर भूलेख कार्यालय में संबद्ध कर दिया है। वहीं, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम को पात्रों का भी जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र खारिज करने के मामले में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें