फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की समस्याएं सुलझाएंगे ः डीएम

Fri, 29 Jan 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धाथनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल संघ का द्विवार्षिक जिला अधिवेशन शुक्रवार से आरंभ हुआ। लोहिया कला भवन में अधिवेशन के पहले दिन लेखपालों ने एकजुटता दिखाई।
विभिन्न मुद्दों को जिलाधिकारी के सामने रखा और उसके निस्तारण की पुरजोर मांग उठाई। डीएम ने आश्वस्त किया कि राजस्व नियमावली के तहत समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा.सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि लेखपाल प्रशासन की सबसे छोटी और महत्वपूर्ण इकाई हैं। जो काम हमारा जिले स्तर पर है, वही काम लेखपाल गांव स्तर पर करते हैं। प्रशासन की वह अहम कड़ी हैं। इन्हीं की रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय तक मान्य है। लेखपालों की सभी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानांतरण की समस्या पर भी राजस्व नियमावली के तहत विचार कर कार्रवाई की जाएगी। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए अजय कुमार गुप्ता ने लेखपालों से एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामशंकर द्विवेदी, रामकरन गुप्ता, शिवाकांत पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, कृष्णभूषण दुबे, डा.अरुण कुमार प्रजापति, जयगोविन्द यादव, रणवीर सिंह, विनय पांडेय, गोविंद पांडेय, महेंद्र मिश्रा, इस्तखार अहमद, संजय, उमेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री रामसमुझ ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें