सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बसौनी गांव के बाग में रविवार की सुबह एक युवक की पेड़ से फंदे से लटकती लाश मिली। गांव के बाहर गई महिलाओं ने इस बात की जानकारी गांव में दी तो भीड़ जुट गई।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बसौनी गांव निवासी प्रभुदयाल (20) पुत्र कुदिन शनिवार रात को घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन नहीं मिला। सुबह गांव के पास बाग में एक पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे बने फंदे से उसकी लाश लटक रही थी। गांव की महिला ने देखा तो उसने गांव में आकर जानकारी दी। मौके पर परिवार के साथ भीड़ पहुंच गई।
इस संबंध में शहर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले जांच की जा रही है।