रहसूजनोबीपट्टी में कृषि पट्टे की जमीन को लेकर धरना प्रदर्शन करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
जौरा बाजार। क्षेत्र के रहसूजनोबीपट्टी में कृषि पट्टे की जमीन पर 32 वर्ष बाद भी कब्जा नहीं मिलने से नाराज पट्टेधारकों की तरफ से चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेताया कि उनकी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने की अगुवाई कर रहे सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश गोंड़ ने कहा कि वर्ष 1994 में गांव के 177 भूमिहीनों को कृषि योग्य भूमि का पट्टा दिया गया था। पट्टाधारकों को कब्जा भी दिलाया गया, लेकिन गांव के दबंगों ने उस जमीन पर किसी पट्टेदार को खेती नहीं करने दिया। जबरन वह पूरी जमीन दबंगों ने अपने कब्जे में लेकर आजतक खेती कर रहे हैं।
इस दौरान सिंहासन, शिवबचन, रविंद्र,चंद्रिका, रविसागर, रामचंद्र, लक्षण, गायत्री देवी, प्रभावती, मीना देवी, सरस्वती, अकली, राजपति देवी आदि मौजूद रहीं।