फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेता प्रतिपक्ष ने की मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। प्रदेश के नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने दो दिनों से हुई बारिश, हवा चलने व ओले गिरने से फसल नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने शनिवार को प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते जिले में किसानों का भारी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान विकास खंड भनवापुर, इटवा में हुआ है। यहां किसानों की पक चुकी सरसों की फसल पर ओले गिरने के कारण भारी नुकसान हुआ है। हवा व बारिश से गेहूं की फसल भी गिर गई है। इससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। कहा कि किसान बहुत ही दुखी हैं। वह मदद के लिए सरकार की तरफ देख रहे हैं। सरकार को भी चाहिए कि फसलों का तत्काल सर्वे कराए और किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें