फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फसलों पर ओले, तबाह हुए अन्नदाता के अरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बे-मौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में फसलें जमींदोज हो गई। किसानों के अरमान को बारिश ने पानी फेर कर रख दिया। जहां शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश और ओला गिरने से गेहूं की फसलें खेतों में बिछ गई। वहीं शनिवार भोर से सुबह तक बजे से हुई बारिश ने फसलों को लगभग तबाह कर दिया। खेत गए किसान अपनी फसलों की हालात को देखकर सिर पकड़ लिए। डुमरियागंज, इटवा, शोहरतगढ़ इलाकों में फसलों पर सबसे अधिक मार पड़ी है।
विज्ञापन

जनपद में डुमरियागंज, इटवा और शोहरतगढ़ इलाके बढ़नी क्षेत्र में बारिश आंधी के साथ ओले भी पड़े। यहां फसलों पर सबसे अधिक असर देखने को मिला। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं पर 10 से 40 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका है। इस बारिश से किसी प्रकार का फायदा नहीं है। इसी के साथ सरसों, मसूर और मटर पर असर है। आम पर भी खासा नुकसान हुआ है। वहीं, कृषि विभाग ने नुकसान की क्षति पर किसानों से टोलफ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है। इसके साथ ही फसलों के सर्वे की योजना तैयारी की है ताकि किसानों को मुआवजा मिल सके।
जिले में इतने रकबे पर होती है खेती : कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जनपद में रवि की फसल लगभग डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि पर होती है। इसमें सबसे बड़ा रकबा गेहूं का है। करीब सवा लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती होती है। शेष रकबे पर सरसों, मसूर, चना, मटर सहित रवि से जुड़ी अन्य फसलें लगाई जाती हैं। फसलों की बात करें तो अगेती सरसों की कटाई और मड़ाई हो चुकी है। जबकि शंकर प्रजाति के सरसों अभी खेत में ही पड़ा है। इसके अलावा मटर, चना, मसूर अभी खेत में ही है। कुछ पक रहा है तो कुछ अभी शेष है। शाहपुर: सैकड़ों बीघा गेहूं की खड़ी फसल गिरी : शाहपुर। शुक्रवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश व तेज हवा के चलते सैकड़ों बीघा खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है जिसमें किसानों की काफी नुकसान हुआ है। डुमरियागंज व इटवा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से ही अचानक मौसम बदल गया। पूर्वांह्न 11 बजते तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की खड़ी फसल काे काफी नुकसान हुआ। किसान नेता सुदामा प्रसाद यादव ने कहा इटवा क्षेत्र के अधिकतर किसानों की गेहूं की फसल तैयार होने की कगार पर थी लेकिन बारिश ने सब बर्बाद कर दिया। सक्टागढ़, केरवनिया आदि गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की फसल का अन्य क्षेत्रों के सापेक्ष काफी नुकसान हुआ है। तुलसियापुर : किसानों ने पकड़ा सिर तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार व शनिवार सुबह को बारिश, हवा व ओलावृष्टि से किसानों की खेतों में खड़ी फसल खराब हो गई। कुछ किसानों की खेतों में काटकर रखी हुई सरसों की फसल बारिश के कारण पूरी तरह भीग गई। सरसों के दानों के खराब होने और उत्पादन घटने की आशंका से किसान चिंतित हैं। वहीं, खेतों में खड़ी पकी गेहूं की फसल तेज हवा और बारिश के कारण जमीन पर बिछ गई है। फसल के दाने सिकुड़ने और सड़ने का खतरा बना हुआ है, जिससे पैदावार में भारी कमी आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें