फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने ट्रेजरी दफ्तर में ताला जड़ा

Sat, 16 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ट्रेजरी गेट पर प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश में अधिवक्ताओं पर लगातार बढ़ते हमलों के विरोध में शनिवार को सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने ट्रेजरी कार्यालय में ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक तालाबंदी जारी रही। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ट्रेजरी अफसर को सौंपने के बाद अधिवक्ता वापस लौटे। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से भी विरत रहे।
बार काउंसिल के आह्वान पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए लाइब्रेरी हाल से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचे और यहां के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। इलाहाबाद, प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में अधिवक्ताओं की हत्या हुई है।
बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा। पुलिस प्रशासन के लोग तमाशबीन बने हुए हैं। कानून के पहरुओं पर ही हमलों से पूरा समाज भयग्रस्त है। अधिवक्ता समाज अब और चुप नहीं बैठेगा।
अपराधियों पर शिकंजा और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र कदम नहीं उठाए जाते तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। करीब आधे घंटे तक तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने 11 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन ट्रेजरी अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव को सौंपा। 
विज्ञापन

प्रदर्शन में विनोद चतुर्वेदी, दिव्य प्रकाश शुक्ल, कन्हैया पांडेय, रामउजागिर पांडेय, संजय श्रीवास्तव, हरिहर पाठक, रविशंकर शुक्ला, अजय चौरसिया, नवनीत द्विवेदी, सिद्धनाथ पांडेय, मनीष मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें