फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नए निर्माणाधीन अधिवक्ता भवन को लेकर वकीलों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व में बने अधिवक्ता भवन को तोड़ने से खुले आसमान या इधर-उधर भटकने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। तहसील परिसर में विधायक निधि से अधिवक्ताओं के बैठने के लिए एक स्थान बनाया जा रहा है। पूर्व में सांसद निधि से बने अधिवक्ता भवन को तोड़कर नए अधिवक्ता भवन का जो निर्माण कराया जा रहा है। वह उस पूरे एरिया में नहीं कराया जा रहा है, जिस पर पहले निर्माण था, बल्कि राजनीति के चक्कर में कुछ एरिया जान बूझकर तोड़कर खाली छोड़कर, शेष भूभाग में निर्माण कराया जा रहा है, जो चर्चा का विषय बना है।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में सांसद निधि से 110 फिट लंबा और 15 फिट चौड़ा अधिवक्ता भवन निर्मित किया गया था, जबकि मौजूदा समय में उसे तोड़कर केवल 100 फिट लंबा और 15 फिट चौड़ा अधिवक्ता भवन का निर्माण कराया जा रहा है। अधिवक्ताओं ने बताया कि जानबूझकर 10 फिट के स्थान को तोड़कर छोड़ दिया गया है। इससे अधिवक्ता खुले आसमान या इधर-उधर बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में सांसद निधि से बनाए गए अधिवक्ता भवन, शेड जहां पर नवनिर्माण नहीं कराया जाना था, उसको ध्वस्त कराने और खाली छोड़ने का औचित्य नही हैं। अधिवक्ता शक्ति प्रकाश ने बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अध्यक्ष को पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की हैं।
अवर अभियंता वैभव सिंह ने बताया कि 100 फिट की स्वीकृति मिली है। शेष भाग जो गलती से टूट गया है। उसे बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें