- भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे पर एक बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को बेवां सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बस्ती के लिए रेफर कर दिया।
घटना शनिवार दोपहर 12 बजे बयारा चौराहे की है। अमन (20) निवासी सुकरौली थाना खोड़ारे जनपद गोंडा बाइक से अपने ननिहाल चौरा बनगवा आया था, किसी कार्यवश वह चौराहे पर अपनी बाइक से आ रहा था कि भड़रिया से बेंवा चौराहे की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
घटना देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गई। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पैर टूटने व गंभीर चोट आने की बात कहकर युवक का प्राथमिक उपचार कर बस्ती के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में रामदेव थानाध्यक्ष भवानीगंज ने बताया कि सूचना मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।