सिद्धार्थनगर। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़ने और लाठी चार्ज से नाराज सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे।
बार संघ के महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि लखनऊ में विधि व्यवसाय कर रहे अधिवक्ताओं के लिए बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना उनके चैंबरों को तोड़ने का विरोध किया।
अधिवक्ताओं का कहना था कि वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना चैंबर न तोड़ने का शांतिपूर्वक अनुरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिस प्रशासन ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की।
इसकी कड़ी भर्त्सना करते हुए अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण किसी भी न्यायालय, न्यायिक अधिकरण, राजस्व न्यायालयों में कोई न्यायिक कार्य नहीं हुआ, जिससे वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। संवाद