सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने गुरुवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर पत्रकार संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन दिया। पत्रकार ध्रुव यादव को चरस प्रायोजित कर झूठे मामले में फंसाने के मामले की जांच कराने की मांग की। अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन रामशंकर पांडेय ने कहा कि सुबह एक जांच टीम ने घटना स्थल का दौरा किया था। लोगों से बात करने पर पता चला कि एसएसबी के कुछ कर्मी समाचार लिखे जाने को लेकर पत्रकार ध्रुव यादव से द्वेष रखते थे।
जांच में कई तथ्य भी सामने आए है। इसको सक्षम अधिकारी के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। महामंत्री राधेश्याम मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीडन समाज में एक सोचनीय विषय है। इस पर रोक लगाया जाना आवश्यक है। देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि शासन व प्रशासन को चाहिए कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करा कर न्याय करे।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, बुद्धि सागर पांडेय, रामसूरत यादव, संयुक्त मंत्री घनश्याम उपाध्याय, कैलाश नाथ गिरी, संजीव कुमार श्रीवास्तव, सदस्य कार्यकारिणी नवनीत कुमार द्विवेदी, बालकृष्ण शुक्ला, चंद्रप्रकाश पांडेय, महाराज शुक्ला, सच्चिदानंद झा, मणिप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अजय कुमार चौरसिया, उमेशचंद्र मिश्रा, मनीष मणि त्रिपाठी, अजय कुमार पांडेय, फराज अहमद, अशोक तिवारी, रमेश पांडेय, उदय शंकर मिश्रा, संजय पाठक, सगुनचंद्र श्रीवास्तव, आशीष पांडेय, रामलग्र, अब्दुल हक, जमील अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।