फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Thu, 24 Nov 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र के महादेव घुरहू में लोगों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। नकदी पाने के लिए सुबह से कतार में खड़े ग्रामीणों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब घंटों इंतजार के बाद पूर्वांचल बैंक की शाखा में कैश न होने की जानकारी दी गई। लगातार तीन दिनों से निराश लौट रहे ग्रामीणों ने महादेव घुरहू गांव के पास इटवा-बिस्कोहर मार्ग को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस व शाखा प्रबंधक ने सोमवार तक नकदी उपलब्ध कराने की बात कहकर जाम समाप्त कराया। महादेव घुरहू गांव स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा से ज्यादातर ग्रामीण किसान जुड़े हुए हैं। खाद-बीज की खरीदारी के लिए वह कई दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। लंबी कतार में लगने के बाद उन्हें लौटा दिया जा रहा था। बैंक प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि गुरुवार तक पैसा आ जाएगा, जिसके बाद स्थिति सुधर जाएगी। गुरुवार को अलसुबह ही ग्राहक बैंकों के बाहर कतार लगाकर खड़े हो गए। सुबह 10 बजे बैंक खुला तो फिर नकदी न होने का हवाला दिया गया।
यह सुनते ही ग्रामीण उग्र हो गए। गुस्साए लोगों ने बैंक के बाहर इटवा-बिस्कोहर मार्ग को जाम कर दिया। मुख्य मार्ग जाम होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर एसडीएम ने इटवा एसओ रणधीर मिश्रा को मौके पर भेजा। ग्रामीणों को शांत करते हुए शाखा प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक बैंक में धन आ जाएगा। इससे व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें