डुमरियागंज के लटिया में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में गोल करते खिलाड़ी। संवाद
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम लटिया में सैय्यद वॉलीबाल क्लब की तरफ से दो दिवसीय राज्य स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरे दिन सोमवार को मैच का उद्घाटन पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुहेल फारूकी ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद मैच शुरू किया गया।
मैच लटिया और फैजाबाद के बीच खेल गया। बेस्ट ऑफ थ्री के इस मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में लटिया ने 21 प्वाइंट बनाए तो फैजाबाद ने 19 प्वाइंट। इस तरह से 21-19 अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता में गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोंडा, जमदाशाही, फैजाबाद, झकहिया आदि टीमों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजक फैजान अहमद उर्फ शब्लू, जैनुल चौधरी, अल्लन, अनीस अहमद, अफजल हमीद मौजूद रहे। संवाद