संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। सीएचसी बेवां में सोमवार को गर्भवतियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी की अगुवाई में चिकित्सा टीम की तरफ से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 93 गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए इलाज तथा चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
शिविर में 13 उच्च जोखिम वाली महिलाओं को चिह्नित किया गया। इनमें खून की कमी पाई गई। अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि उच्च जोखिम होने का कारण उच्च रक्तचाप, फीट्स का बड़ा होना, गंभीर एनीमिया प्लेसेंटा का विकृत होना आदि शामिल है।
शिविर के माध्यम से गर्भवतियों के शुरुआती दिनों में ही उच्चजोखिम वाले खतरे के लक्षण को चिह्नित करते हुए गर्भावस्था के प्रारंभिक दिनों में इलाज व परामर्श देते हुए उच्च चिकित्सा पर संदर्भित करते हुए जच्चा और बच्चा को सुरक्षित किया जा सके। शिविर में 53 गर्भवती महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच करवा कर सुझाव दिया गया।
खून टेस्ट, पेशाब टेस्ट, आयरन फोलिक एसिड कैलशियम की सभी गर्भवतियों की जांच कराकर अल्बेंडाजोल आदि दवाएं वितरित की गईं। महिला चिकित्सक डॉ. रेखा सिंहा व सलमा हमीद ने जांच कर परामर्श दिया। गर्भवती महिलाओं की जांच के उपरांत निशुल्क आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान रीता गौतम, राधा, रजनी सिंह, शारदा, बंदना, सुनीता, रीता दिवाकर, संगीता, सितारा मौजूद रहे।