फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Feb 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा कस्बे के बांसी मार्ग पर एक मैरेज हॉल के चलते लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रस्तावित नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी को वापस लेने की मांग को लेकर बिजली कर्मियों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल की। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर अधीक्षण अभियंता के कार्यालय 12 बजे से बिजली कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

नौगढ़ मुख्यालय स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने एकत्र होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। जेई यादवेश राय ने कहा कि नई नीति और निजीकरण की प्रक्रिया से बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों के हित प्रभावित होंगे। सरकार इसे वापस ले। यह हड़ताल पूरे प्रदेश में की गई है। यदि सरकार बातों को नहीं मानेगी आगे भी हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हड़ताल में योगेश बघेल, अनिल यादव, विनीत कुशवाहा, संदीप कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें