शोहरतगढ़/पकड़ी बाजार। जोगिया विकास खंड के धनगढ़िया स्थित बृहद गो संरक्षण केंद्र में बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। शासन से नामित नोडल अधिकारी डॉ. एके पांडेय को गोशाला में 230 गोवंश तो मिले लेकिन हरे चारे की व्यवस्था और अभिलेखों के रख-रखाव में लापरवाही पर उन्होंने प्रबंधन को फटकार लगाई।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान स्टोर में 26 क्विंटल भूसा, 15 क्विंटल दाना और तीन टंकियों में पेयजल उपलब्ध मिला। इसके बावजूद जब नोडल अधिकारी ने गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था की जानकारी मांगी तो केंद्र प्रबंधक राघव मिश्रा संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। नोडल अधिकारी ने स्टोर रजिस्टर और खरीद रजिस्टर मांगे तो मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके।