फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुधारा में विशेषज्ञ चिकित्सक का अभाव

विज्ञापन
दुधारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
विज्ञापन
लोहरौली। सीएचसी सेमरियांवा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुधारा में किसी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं है। ऐसे में आयुष चिकित्सक के सहारे अस्पताल संचालित हो रहा है, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी के रूप में नियमित एलोपैथ के डाॅक्टर सहित कम से कम एक विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन

शासन की मंशा है कि लोगों को नजदीक में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकें। इसके लिए दुधारा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है, लेकिन यह अस्पताल अपने उद्देश्य से असफल हो रहा है। हालत यह है कि इस अस्पताल में आयुष चिकित्सक के रूप में डाॅ. इश्तियाक अहमद व महिला आयुष चिकित्सक के रूप में फिरदौस नाजिम सेवाएं दे रही हैं, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी के रूप में किसी एलोपैथिक चिकित्सक का होना अनिवार्य है।
खटियावां निवासी राम सुरेश, लोहरौली निवासी महेश, दुधारा निवासी इम्तियाज अहमद, सलमान, निसार, सिसवा दाखिली निवासी अब्दुर्रहमान, पिपरा हंकार निवासी मुश्ताक आदि लोगों ने बताया कि यहां ऐलोपैथ के चिकित्सक के न रहने के कारण सीएचसी सेमरियांवा जाना पड़ता है। इन लोगों ने मांग की है कि दुधारा में एक विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

इस संदर्भ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां के अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि डाॅक्टर के अभाव में कहीं-कहीं नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। जल्द ही एलोपैथ के चिकित्सक की तैनाती होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें