सिद्धार्थनगर। नौगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरियांव के टोला कपिया रावत में एक माह से सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं है। इसके कारण गांव की नालियों में कूड़ा-करकट भर गया है। इसके कारण नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। गांव में संक्रामक बीमारी का भी खतरा बढ़ गया है।
ब्लाॅक मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर स्थित कपिया गांव में स्वच्छता अभियान की साख पर सवाल खड़ा हाे रहा है। एक तरफ शासन गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए भारी भरकम संख्या में ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की तैनाती की है। इसके बावजूद भी एक माह से गांव में सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं हो पाई है। इसके कारण नाली के साफ-सफाई न होने से नालियों में कीड़े बजबजा रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र सफाई कर्मचारी की तैनाती मांग की है।
गौरतलब है कि इस गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के दौरान ठेकेदार ने सड़क एवं नाली खोद दी थी। इसकी अभी तक मरम्मत नहीं की गई है। इसके कारण सड़कों की सफाई में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण शीघ्र सफाई कर्मचारी की तैनाती की मांग कर रहे हैं।
इस संबंध में प्रभारी एडीओ पंचायत कलीमुज्जफर ने कहा कि गांव में शीघ्र ही सफाई कर्मचारी को तैनात कर दिया जाएगा।ज