फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार माह बाद भी कोच नहीं...अधर में खिलाड़ियों का भविष्य

Fri, 28 Jun 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन खेलों के कोच की नियुक्ति के लिए किया गया था पत्राचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच की नियुक्ति नहीं होने से खिलाड़ियों का प्रशिक्षण अधर में है। कोच की नियुक्ति के लिए चार बार पत्राचार भी किया जा चुका है। इससे खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ गई है।
स्टेडियम में वर्तमान समय में स्वीमिंग, फुटबाल व खेलों इंडिया से एथलेटिक्स के कोच नियुक्त हैं। जबकि क्रिकेट, ताइक्वांडो, वाॅलीबाल के खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ी प्रशिक्षण देते हैं। इस वर्ष स्टेडियम से तैयारी करने वाले 20 से अधिक खिलाड़ी कोच नहीं होने से अन्य शहर में प्रशिक्षण लेने चले गए। जो खिलाड़ी कोच का इंतजार कर रहे थे, वे सभी खिलाड़ी भी अब स्टेडियम में आने से परहेज कर रहे हैं। स्टेडियम से हैंडबाल, कबड्डी, खो-खो व ताइक्वांडो के प्रशिक्षक के लिए पत्राचार किया गया था। लेकिन अभी तक कोच की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच की नियुक्ति नहीं होने से प्रशिक्षण में कठिनाई हो रही है। कई खिलाड़ी प्रशिक्षण भी नहीं करने आ रहे है। इससे खेल व खिलाड़ी दोनों अधर में जा रहे हैं।
- अंशुमान पांडेय, खिलाड़ी
-
स्टेडियम में सैकड़ाें खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करने आते हैं। इनमें से कई खेलों के कोच नहीं होने से फिजिकल वर्कआउट करके घर चले जाते हैं।
- लवकुश चौधरी, खिलाड़ी
-
कोच की नियुक्ति के लिए पत्राचार किया गया है। खेल विभाग को रिमांइड भी किया गया है। जल्द ही कोच की नियुक्ति होने की संभावना है।
- आशुतोष अग्निहोत्री, क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें