फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Mon, 26 Oct 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। खलीलाबाद मार्ग पर बहबोल के पास शनिवार रात करीब 11:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सहजी बेलबनवा के सुभाषनगर निवासी रंपत निषाद (35) पुत्र श्रीनारायन निषाद मजदूरी करता था। शनिवार रात वह बाइक से घर लौट रहा था। बहबोल के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रंपत को पुलिस ने 50 शैय्यायुक्त अस्पताल बांसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रंपत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी बड़ी बेटी साधना आठ वर्ष, बेटा श्याम पांच वर्ष और छोटी बेटी संध्या तीन वर्ष की है। घटना से मोहल्ले में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें