फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार्यस्थल पर कम मिले मजदूर, सीआईबी बोर्ड भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के महतिनियां खुर्द गांव में चल रहे मनरेगा के कार्य का बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने मंगलवार को निरीक्षण किया।
कार्यस्थल पर मस्टर रोल के हिसाब से तीन मजदूर कम मिले साथ ही सीआईबी बोर्ड भी नहीं लगा था। बीडीओ ने ग्राम प्रधान को बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। महतिनियां खुर्द गांव में बब्लू के खेत से भुलावन के खेत तक मनरेगा से मिट्टी पटाई का काम चल रहा है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे खंड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय कार्य स्थल पर पहुंच गए। कार्य स्थल पर मस्टर रोल 38 मजदूरों का निकाला गया था।
विज्ञापन

मौके पर 35 मजदूर ही मिले। वहीं, सीआईबी बोर्ड भी नहीं मिला। बीडीओ ने ग्राम प्रधान अरविंद उर्फ लालजी शुक्ला व रोजगार सेवक को बोर्ड लगवाने की हिदायत दी। बीडीओ ने बताया कि मस्टर रोल 38 मजदूरों का निकाला गया था। मौके पर 35 मजदूर मिले जिनकी हाजिरी लगी थी। इस दौरान दुर्गा त्रिपाठी, मजनू, सफीकुनिशां, कमलावती, सावित्री, देवेंद्र, गिरिजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें