फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को भरण-पोषण की रकम न देने पर फसल लगा खेत कुर्क

विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के धनगढ़िया गांव में खेत को कुर्क करने के बाद चारों तरफ से बांस बल्ली व लाल झंडी ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पत्नी को भरण-पोषण की रकम न देने पर फसल लगा खेत कुर्क
विज्ञापन

- न्यायालय के आदेश पर राजस्व टीम ने खेत के चारों तरफ बांस-बल्ली व लाल झंडी लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव के निर्देश पर राजस्व टीम ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के धनगढ़िया गांव में दो बिघा खेत को चारों तरफ से बांस-बल्ली व लाल झंडी लगाकर कुर्क कर दिया। पत्नी को छोड़ देने के बाद कई सालों से भरण पोषण न देने के मामले में न्यायालय ने कुर्की का आदेश जारी किया था।
क्षेत्र के धनगढ़िया निवासी रंगीलाल अपनी पत्नी को लगभग पांच वर्ष पूर्व छोड़ दिया था। पत्नी ने भरण-पोषण के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने भरण पोषण के लिए महिला को 6.59 लाख रुपये देने का आदेश दिया।
विज्ञापन

भरण पोषण राशि नहीं मिलने पर महिला ने फिर न्यायालय में गुहार लगाई, जिस पर न्यायालय ने उपजिलाधिकारी को रंगीलाल के खेत की फसल को कुर्क करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

शनिवार को उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव के निर्देश पर नायब तहसीलदार गौरव कुमार, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी धनगढ़िया गांव पहुंचकर रंगीलाल की अनुपस्थिति में उसके दो बिघा खेत के चारो तरफ से कब्जा करवाकर कुर्क कर दिया।
एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पत्नी को भरण पोषण का रकम न देने खेत कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें