फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रोताओं पर छाया रहा कुमार का ख़ुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रोताओं पर छाया रहा कुमार का खुमार
विज्ञापन

विश्वास के ‘कोई दीवाना कहता है’ पर खूब बजी ताली
‘इतने निर्मोही कैसे सजन हो गए, आदमी न हुए कालाधन हो गए’ सुना गजेंद्र ने लूटी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन पूरी तरह कुमार विश्वास के नाम रहा। देर रात तक चले कवि सम्मेलन की शुरुआत युवा कवि अभिषेक विरल की रचना ‘तुम मुझको करना माफ प्रिय, मैं प्यार नहीं कर सकता हूं’ से हुई। अपनी बारी में बाराबंकी से आए कवि विकास बौखल ने हास्य व्यंग्य की रचनाओं से श्रोताओं को खूब ठहाके लगवाए। उनकी रचना ‘आजकल हर लग्जरी आइटम पर अट्ठाइस परसेंट जीएसटी लगता है,’ सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं।
विज्ञापन

गोरखपुर से पधारीं महिला कवयित्री डॉ. चारू सिंह की रचना फूलों का रस निचोड़ कर, ख़ुशबू बना दिया, सूरज बना दिया, कभी जुगनू बना दिया, ख़ूब पसंद की गई। कुमार विश्वास के बाद सबसे अधिक तालियां हास्य कवि गजेंद्र प्रियांशु के हिस्से में आयीं। गजेंद्र की ‘इतने निर्मोही कैसे सजन हो गये, आदमी न हुए कालाधन हो गए’ जैसी राजनीतिक चुटकियों पर तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंजता रहा। वीररस के कवि अभय सिंह निर्भीक ने राष्ट्रप्रेम और सैनिकों के सम्मान से ओतप्रोत रचनाओं की प्रस्तुति से एक अलग ही समां बांधा। प्रभु श्रीराम और रावण के युद्ध प्रसंग पर आधारित लंबी कविता पढ़कर उन्होंने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अपनी बारी में मंच का शानदार और धारदार संचालन कर रहे डॉ. कुमार विश्वास ने श्रोताओं की नब्ज पहचानते हुए अपनी सभी सुपरहिट रचनाएं सुनाईं और खूब वाहवाही लूटी। कुमार विश्वास की समसामयिक तीखी चुटकियों पर श्रोताओं की तालियाँ खूब बजीं। इस अधूरी जवानी का क्या फ़ायदा, बिन कथानक कहानी का क्या फ़ायदा, कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है तथा हम हैं देशी जैसी शानदार रचनाएं पेश कर कुमार विश्वास ने श्रोताओं को अपने खुमार में पूरी तरह मस्त कर दिया। कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल एवं उनकी धर्मपत्नी स्नेहलता पाल, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, डीएम दीपक मीणा, एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी, सीडीओ पुलकित गर्ग, डीएफओ आकाशदीप बधावन, एसडीएम विकास कश्यप, त्रिभुवन, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें