आग लगने के बाद बैंक के सामने से निकलता धुआं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी कस्बे के एक निजी बैंक शाखा में शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से बुझाना शुरू किया तो फायर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग बुझा रहे बांसी के थानाध्यक्ष रामकृपाल शुक्ला सहित चार पुलिसकर्मी झुलस गए।
घायलों का बंसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आगजनी से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी बैंक खुलने के बाद और अधिकारियों के आने के बाद हो पाएगा।
बांसी कस्बे में स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में सुबह सात बजे अज्ञात कारण से लगी आग। बैंक शाखा से धुआं उठता हुआ देख अफरा तफरी का माहौल हो गया।