फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा में खूब उड़े नोट: शादी के बाद लाखों रुपये हवा में उड़ाए, छत और जेसीबी से उड़ रहे थे नोट- पकड़ रहे थे लोग

Wed, 20 Nov 2024 12:59 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

वीडियो सिद्धार्थनगर देवलहवा गांव के निवासी अफजाल और अरमान के शादी का बताया जा रहा है।शादी में बारात की रवानगी के दौरान लड़के के घर वालों ने लाखों रुपये हवा में उड़ाए थे। जेसीबी और छत पर चढ़कर युवकों का नोटों को हवा में कागज की तरह उड़ने का ये वीडियो खूब वायरल हुआ है।
विज्ञापन
नोट लुटाते हुए वायरल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर की एक शादी की चर्चा पूरे यूपी में हो रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शादी में बारात के दौरान छत और जेसीबी पर चढ़कर नोटों की गड्डी उड़ाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बताया जाता है कि लड़के वाले मुंबई में उद्यमी हैं और अपने बेटों की शादी गृह जनपद से दी।
विज्ञापन



वायरल वीडियो में लड़के के घर वाले सौ, दो सौ रुपए से लेकर 5 सौ के नोटों को कागज की तरह हवा में उड़ाते नजर आ रहे हैं। लोग हवा में उड़ते नोटों को लूटते दिखाई दे रहे हैं। ये वायरल वीडियो सिद्धार्थनगर देवलहवा गांव के निवासी अफजाल और अरमान के शादी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नोट लुटाते हुए वायरल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार अफजल पुत्र अखबार और अरमान पुत्र सोकन निवासी देवल की अलग-अलग तिथि पर शादी थी। बारात निकलते समय जेसीबी पर खड़े होकर लोगों ने खूब रुपए उड़ाए। दोनों का मुंबई में कारोबार चलता है एक दूसरे से आगे बढ़ाने की होड़ में रुपए उड़ाने की बात सामने आ रही है।

हालांकि स्टेज पर डांस के दौरान बाजा बजाने के दौरान यहां रुपए उड़ाने की एक चलन लंबे समय से चली आ रही है। घर की छत और जेसीबी से ऐसे नोट उड़ाने का पूर्वांचल में ये पहला मामला सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें