फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगजनी से हादसा: बैंक शाखा में लग गई थी आग- इस वजह से हो गया ब्लास्ट, झुलस गए कोतवाल संग पुलिसकर्मी

Sat, 23 Nov 2024 12:03 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

बांसी कस्बे के एक निजी बैंक की शाखा में सुबह सात बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। बैंक शाखा से धुआं उठता हुआ देख अफरा तफरी का माहौल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाल रामकृपाल शुक्ल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचें। बैंक में लगे फायर  गए। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग बुझाया जा रहा था कि बैंक में आग बुझाने के लिए वालों का सिलेंडर के विस्फोट हो जाने से कोतवाल का हाथ और चेहरा, जबकि अन्य अन्य तीन पुलिसकर्मियों के हाथ वा चेहरा झुलस गया।
विज्ञापन
आग लगने के बाद बैंक के सामने से निकलता धुआं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसी कस्बे के एक निजी बैंक शाखा में शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से बुझाना शुरू किया तो फायर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग बुझा रहे बांसी के थानाध्यक्ष रामकृपाल शुक्ला सहित चार पुलिसकर्मी झुलस गए।

विज्ञापन


घायलों का बंसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आगजनी से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी बैंक खुलने के बाद और अधिकारियों के आने के बाद हो पाएगा।

बांसी कस्बे में स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में सुबह सात बजे अज्ञात कारण से लगी आग। बैंक शाखा से धुआं उठता हुआ देख अफरा तफरी का माहौल हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

आग लगने के बाद झुलसे पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाल रामकृपाल शुक्ल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग बुझाया जा रहा था कि बैंक में आग बुझाने के लिए वालों का सिलेंडर के विस्फोट हो जाने से कोतवाल का हाथ और चेहरा, जबकि अन्य अन्य तीन पुलिसकर्मियों के हाथ वा चेहरा झुलस गया।

आग बुझाने के साथ थी उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बैंक में आग से कितने का नुकसान हुआ है। इसका आकलन नहीं हो पाया है। बैंक कर्मियों के आने के बाद इसकी जानकारी हो पाएगी। आग लगने के कारण बताया जा रहा है शार्ट सर्किट बताया जा रहा है हालांकि अभी यह पुख्ता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें