जिला न्यायालय के 12 कर्मियों समेत 51 मिले कोरोना संक्रमित
स्वस्थ होने के बाद 26 लोग घर भेजे गए, अब तक मिले हैं 2782 केस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला न्यायालय के 12 कर्मियों समेत 51 लोग बुधवार को कोरोना संक्रमित मिले। इन सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
जिले में अब तक 2782 संक्रमित मिले हैं। इनमें 2348 स्वस्थ हो चुके हैं। 407 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक कोरोना से 27 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 26 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर घर भेजे गए। यह जानकारी सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में जिला एवं सत्र न्यायालय में 12 कर्मी, जेल कॉलोनी में दो, जिला अस्पताल, तेतरी बाजार, महदेवा बाजार में एक-एक संक्रमित मिले। डुमरियागंज ब्लॉक के बेवां हुसैन गांव में दो, बनकटिया, बगंई नानकार, पथरा बाजार में एक-एक संक्रमित मिले। खेसरहा के कुरहावा गांव में तीन और सवादार व बांसी में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी के लेढवा सोनखर चतौरा गांव में एक-एक, इटवा के बगुलहवा ग्रांट और परसा देवीसपार गांव में एक-एक, लोटन के करमा और बेलवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। मिठवल के गौरा बाजार गांव में दो गोर्वापाकर गांव में एक, शोहरतगढ़ के परसोहिया गांव में दो, छितरिया, परिगवां, मुशहारी, वार्ड नंबर सात, इंद्रानगर, जमुनी गांव में एक-एक संक्रमित मिले। बढ़नी गुलाड़ी, बर्डपुर बैजनाथपुर गांव में एक-एक संक्रमित मिले। तीन अन्य संक्रमित पाए गए।