फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास का दुरुपयोग करते मिले तो होगी जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस काम के लिए जारी है पास, उसी के लिए कर सकते हैं प्रयोग
विज्ञापन

एसपी ने जारी किया निर्देश, बिना किसी वजह के घूमते हुए मिलने पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर से जुड़े विशेष लोगों को प्रशासन की ओर से पास जारी किया गया है। कुछ लोग इस सुविधा का दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डिड़ई में प्रकाश में आने के बाद प्रशासन से सख्त रुख अपनाया है। अब पास का दुरुपयोग करने वालों को पुलिस जेल भेजेगी। एसपी विजय ढुल ने बिना किसी वजह के पास लेकर घूमने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन घोषित किया गया है। सभी से घर में रहने की अपील की जा रही है। सेवाएं ठप न हों इसके लिए स्वास्थ्य, मेडिकल, मीडिया, सरकारी सेक्टर में काम करने वाले, बैंककर्मी, सब्जी और दूध सहित जीवनोपयोगी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रशासन की ओर से पास जारी किए गए हैं। कुछ पास का कुछ लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को डिड़ई चौकी पुलिस ने पास लगे सरकारी वाहन को सवारी ढोते पकड़ा था। इसी तरह कई लोग पास जारी होने के बाद भ्रमण पर निकल रहे हैं। जिस क्षेत्र के लिए उनका पास जारी है, वहां के बजाए पूरे जिले का भ्रमण कर रहे हैं। एसपी विजय ढुल्ल कहते हैं कि अब पास का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई होगी। जांच के दौरान बिना किसी वाजिब कारण के कोई घूमता हुआ मिला तो उसे लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। इस संबंध में सभी थानों को निर्देशित भी कर दिया है। एसपी ने बताया कि बिना वजह के पास लेकर घूमने के मामले सामने रहे हैं। जांच का निर्देश दिया गया है, जिस क्षेत्र के लिए पास जारी हुआ। उसके बजाए दूसरे क्षेत्र में मिला। वह भी बिना किसी कारण के तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें