फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीते से गला कस कर किशोर की हत्या, चौबीस घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फीते से गला कस कर किशोर की हत्या
विज्ञापन

24 घंटे बाद परासी नाले के पास मिला शव
इटवा थानाक्षेत्र के जोलहाभारी गांव का था अंकुश
अमर उजाला ब्यूरो
मिश्रौलिया। फोन कॉल आने पर धान कटाई छोड़कर घर से निकले किशोर की लाश की करीब 12 किलोमीटर दूर परासी नाले के पास मिली। हत्या जूते के फीते से गला कसकर की गई थी, शरीर और चेहरे पर चोटों के निशान थे। हत्या करने से पहले किशोर की बेरहमी से पिटाई की गई थी। हत्यारों की तलाश में दो टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन

मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के मिठौवा गांव में पराली नाले के पास सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक किशोर का शव पड़ा हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। जानकारी हुई कि रविवार को इटवा थाने में जोलहाभारी गांव निवासी रामसुभग यादव ने 17 वर्षीय भतीजे अंकुश यादव की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी रिपोर्ट में दर्ज हुलिया कपड़े आदि से मिलान होने पर पुलिस ने रामसुभग को मौके पर बुलाया। उन्होंने शव भतीजे अंकुश यादव का होना बताया। चेहरे और पीठ पर चोट लगने से खून बहा था और गले में जूते का फीता कसा गया था। आसपास की घास के रौंदे जाने और संघर्ष के निशान देखकर प्रतीत हो रहा था कि हत्या उसी जगह की गई होगी, अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे भी दो से तीन हो सकते हैं। चाचा रामसुभग ने बताया कि रविवार सुबह वह भतीजे के साथ खेत में धान काट रहे थे। इस दौरान मोबाइल पर किसी की कॉल आई। अंकुश थोड़ी देर बाद धान बोझ लेकर घर चला गया। परिवारवालों ने बताया कि बोझ डालने के बाद वह नहाकर किसी के साथ बाइक पर बैठकर गांव की बगिया की ओर गया। दोपहर डेढ़ बजे के करीब उसके मोबाइल पर कॉल की गई तो करीब आधा मिनट बात हुई। अंकुश नहीं लौटा तो तीन बजे फिर फोन किया गया लेकिन स्विच ऑफ हो गया इसके बाद बात नहीं हो पाई। अनहोनी की आशंका पर इटवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ इटवा अजय श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारों की तलाश की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें