फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम की भक्ति भाव में झूमे श्रद्धालु

Sun, 20 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में खाटू श्याम जी की पूजा में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के अति प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार रात में मारवाड़ी समाज की ओर से फागुन एकादशी के शुभ अवसर पर खाटू श्याम बाबा की आकर्षक झांकी और भजन संध्या का आयोजन हुआ। पंडित सत्यप्रकाश शुक्ल ने मारवाड़ी समाज के लोगों को विधि विधान से खाटू श्याम बाबा का पूजन-अर्चना कराया।
विज्ञापन

संगीतमय भजन संध्या में गायक कलाकार पंडित संजय, कौशल किशोर, दुर्गेश ने भक्ति गीतों से समां बांध दी। खाटू श्याम के विभिन्न रूप, जो करें अनुसरण उसका बदल जाए किस्मत, देखो मेरो श्याम कैसो जंच रहे हैं, सिंहासन पर बैठो-बैठो हंस रहे हैं... आदि गीत पर श्रोताओं भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में इस दौरान राधेरमण त्रिपाठी, बबिता कसौधन, कृष्ण कुमार अग्रवाल, विजय परसरामका, अमित परसरामका, दिनेश अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, मुकेश पोददार, सतीश मित्तल, श्रवण पोददार, रज्जू बोरा, शिव कुमार अग्रवाल, सर्वेश खेतान, गोलू दालान, कन्हैया शर्मा, रेनू मित्तल, संजय मित्तल, अर्चना अग्रवाल, पूनम परसरामका, रमेश जगनानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें