शिवपति इंटर कालेज के सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ लेकर संगठन की मजबूती और शिक्षकों के सम्मान की सुरक्षा का संकल्प लिया।
समारोह में जिलाध्यक्ष पद पर द्विजेंद्र राम त्रिपाठी, जिला मंत्री रामविलास यादव, कोषाध्यक्ष रामनिवास कुशवाहा, आय व्यय निरीक्षक चंद्रभान त्रिपाठी, उपाध्यक्ष साधुशरण वर्मा, शशि मौली त्रिपाठी, विक्रम यादव, नरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह ने शपथ ली।
इनके अलावा संयुक्त मंत्री बैजनाथ चैरसिया, हृदयनरायन मिश्र, लियाकत अली, शैलेंद्र शर्मा, सैयद इजहार अली, कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल हई, चंद्रभान पहलवान, चंद्रप्रकाश पांडेय, हैदर अब्बास रिजवी, हरिश्चंद्र यादव, जयराम यादव, नंदलाल चतुर्वेदी, रामकुमार यादव, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, रामसेवक प्रसाद, शत्रुघन प्रसाद, शंभूराम, सुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, गुलाम हुसैन, अशोक मिश्र, सुनील श्रीवास्तव, अनिल यादव, परमानंद पांडेय, अशोक मिश्र को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और सचेत करते हुए कहा कि सरकारों की नीति व नीयत माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के प्रति अच्छी नहीं है। इसी कारण बंद हुई पुरानी पेंशन योजना को बहाल कराना, चिकित्सा सुविधा सीटी से एलटी ग्रेड का संविलयन कराना, परास्नातक डिग्री के अभाव में पदोन्नति वेतनमान हो या सातवां वेतन आयोग की सिफारिश को लेकर संगठन के पदाधिकारियों को संघर्ष कर कर्मचारियों के हक को वापस दिलाने के लिए तत्पर रहने की आवश्यकता है। संगठन की एकता के लिए माध्यमिक शिक्षकों को एकजुट होने की आवश्यकता है।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष द्विजेंद्र नाथ त्रिपाठी व महामंत्री रामविलास यादव ने कहा कि शिक्षकों के हक व सम्मान की सुरक्षा के लिए सदैव तत्परता से आगे रहेंगे। समारोह में शिवपति इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ.नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आरपी सिंह, शिक्षक नेता लालता प्रसाद चतुर्वेदी, ढुनमुन द्विवेदी, रामविलास राय, रामकेवांचल, विनोद सिंह, अष्टभुजा, रमेश यादव, जगदीश वमाज्, रामप्रताप सिंह, रामकिशोर लाल, चंद्रकांत पाठक, शमसेर यादव आदि मौजूद रहे।