फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खरमास खत्म, ग्राहक बढ़ने से वस्तुओं के दाम में आई उछाल

Sat, 20 Apr 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी वस्तुओं के दाम में लगभग 20 फीसदी तक हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने से कूलर और पंखा में भी आई तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खरमास बीतने के बाद शादियों का सीजन शुरू हो गया हैं। वहीं लग्न खुलने से कपड़ा, गहना, फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के दामों में 20 फीसदी तक उछाल आया है। इससे लोगों को महंगाई की मार सताने लगी हैं। जबकि लग्न शुरू होने से दुकानों पर भीड़ भी बढ़ गई है। व्यापारियों को पिछले साल की अपेक्षा इस बार अधिक कारोबार होने का अनुमान है।
खरमास खत्म होने के बाद लोग शादियों के लिए समान खरीदना शुरू कर दिए हैं। जबकि खरीदार बढ़ने से वस्तुओं के दाम में भी उछाल आ गया हैं। फिर भी जिनके घर पर शादी है, वह लोग समान को खरीद रहे हैं। वहीं ग्राहकों का माने तो शादी का सीजन व तेज गर्मी होने से कूलर, पंखा के दामों में काफी तेजी आई है। इससे लोगों को पिछले साल के अपेक्षा 20 फीसदी अधिक लागत से समान खरीदना पड़ रहा है। सोने-चांदी का भी भाव प्रतिदिन चढ़ रहा है। वही कपड़े के दुकानों पर भी खरीदने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगे हो गए कूलर, पंखा, फ्रीज व एसी
शादी का सीजन व गर्मी बढ़ने से इलेक्ट्रानिक वस्तुओं पर सबसे अधिक महंगाई छाई हैं। खरीदार बढ़ने से दुकानदार भी महंगे रेट पर समान बेच रहें हैं। इससे लोगों की जेब ढीली हो रही हैं। बाजार में हो रही लगातार उछाल के बाद भी दुकानों पर भारी भीड़ हो रही हैं। वही लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें