फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अवैध तरीके से संचालित हो रहे क्लिनिक व पैथालॉजी सेंटर

Sat, 20 Apr 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। स्वास्थ्य विभाग आए दिन झोला छाप डॉक्टरों व फर्जी तरीके से चल रहे क्लिनिक, मेडिकल स्टोर व पैथालॉजी को बंद करा रहा है। इसके बावजूद अवैध तरीके से पैथालॉजी व क्लिनिक संचालित हो रहे हैं। बेंवा सीएचसी के आसपास लगभग आधा दर्जन क्लिनिक, मेडिकल स्टोर, पैथालॉजी सेंटर संचालित हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इनकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मरीज सुविधा के लिए जांच व अल्ट्रासाउंड करवाते हैं। लेकिन रिपोर्ट सही नहीं आने से उन्हें असुविधा होती है। बेंवा सीएचसी अधीक्षक विकास चौधरी ने बताया कि फर्जी डॉक्टरों, पैथालॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटरों व मेडिकल स्टोर को चिह्नित करके शीघ्र छापा मारा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें