फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को नई मजबूती देंगे केशव प्रसाद

Fri, 08 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय पर नव वर्ष के अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर केशव प्रसाद मौर्य की नियुक्ति से कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे हैं। जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम कर नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी और मिठाइयां बांटी। नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के मजबूत होने और मिशन-2017 की सफलता का दावा किया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर हुई बैठक में नव संवत्सर पर पार्टी की नई शुरुआत को सराहते हुए जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने कहा कि केशव प्रसाद के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। युवा कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ेंगे। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कार्यकर्ता अब दोगुने उत्साह से मिशन-2017 को सफल बनाने में जुट जाएं। विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत तय है। बैठक में लालजी त्रिपाठी, गोविंद माधव, राजेश कुमार त्रिपाठी, भुनेश्वर शर्मा, सुरेंद्र पांडेय, देवेंद्र मिश्रा, कन्हैया पासवान, राघवेन्द्र पांडेय, अरविंद उपाध्याय, नितेश पांडेय, लवकुश ओझा, पवन, आशीष शुक्ला, कन्हैया गोड़, संतोष उपाध्याय, रमेश पांडेय, कुसमाकर पाठक, संपूर्णानंद पांडेय, शैलेष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें