फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एलटीवी वीजा पर है कौलजिया, नहीं जाएगी पाकिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पाकिस्तान से आने के बाद वर्ष 2008 में किया था निकाह
विज्ञापन

- चार बच्चाें की मां है कौलजिया, पति करता है मजदूरी
- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर में रहती है महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पहलगाम में दहशगर्दों की ओर से किए गए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के देश छोड़ने के फरमान के देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की धड़कन तेज हो गई। हालांकि, सरकार ने शार्ट टर्म वीजा वालों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। एलटीवी वीजा वाले नागरिकों के लिए फिलहाल कोई आदेश नहीं है। लेकिन लोकल खुफिया इकाई नजर बनाए हुए है।
इसमें जिले के त्रिलोकपुर थापा क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे में शादी करके बच्चों के साथ रह रही कौलजिया के परिवार की धड़कनें बढ़ गई हैं। फिलहाल अभी उसके समक्ष देश छोड़ने की नौबत नहीं है। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बा निवासी शमशाद अहमद की शादी वर्ष 2008 में पाकिस्तान में रहने वाले उनके रिश्तेदार की बेटी कौलजिया से हुई थी। बाकायदा यहीं उसका निकाह हुआ। शमशाद अहमद बिजली रिपेयरिंग का काम करता है। मौजूदा समय में उसके चार बच्चे हैं। इसमें दो बेटे अल्फ़ाज (17) व अशद (11) और दो बेटी हिफजा (14) व हूरेन (5) हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के देश छोड़ने का फरमान जारी कर दिया। इस आदेश के बाद खुफिया एजेंसियां और लोकल पुलिस वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के संपर्क करने और उनकी रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई। इससे समय रहते देश से बाहर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की परेशानी बढ़ गई। इस आदेश के बाद कौलजिया का परिवार और बच्चे भी डर गए, लेकिन इनके लिए राहत की बात यह रही है कि एलटीवी वीजा यानी लांग टर्म वीजा वाले जो लंबे समय से रह रहे हैं। उनके लिए कोई आदेश नहीं था। शार्ट टर्म जो मेडिकल, सहित अन्य कार्य के लिए तय समय एक माह दो या फिर उससे कम और अधिक वाले थे। फिलहाल पुलिस की खुफिया विंग की नजर है। समय-समय पर वे जांच पड़ताल करते रहते हैं। पति शमशाद अहमद के अनुसार भारतीय नागरिकता के लिए उसने आवेदन भी कर रखा है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि महिला का एलटीवी वीजा है। अभी इस पर कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस की हमेशा नजर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें