फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...

विज्ञापन
भनवापुर के सिकटा में श्रीमद्भभागवत कथा सुनाती कनकेश्वरी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
भनवापुर। सिकटा गांव में जिला पंचायत प्रतिनिधि ज्ञान प्रकाश सिंह के यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथा वाचक कनकेश्वरी ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का रसपान कराया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं के द्वारा गाए सोहर व मंगलगीतों से पूरा पंडाल कृष्णमय हो गया।
विज्ञापन

कथा वाचिका ने बताया कि धरती पर जब-जब पापियों द्वारा पापाचार, अनाचार बढ़ जाता है, तथा धर्म की हानि होती है, तब-तब ईश्वर अवतार लेकर पापियों का विनाश कर धर्म की रक्षा करते हैं।
इसी प्रकार मथुरा के राजा कंस के अत्याचार से पृथ्वी कंपायमान हो गई, तब भगवान विष्णु ने कंस के कारागार में देवकी के गर्भ से अवतार लेकर धर्म की रक्षा की। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की मनोहर झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर यशवीर सिंह, जय प्रकाश सिंह, केशव सिंह, सुजाता सिंह, विनय सिंह, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें