शोहरतगढ़। पूर्व की सरकार में कसौधन समाज को उपेक्षित किया गया, मगर योगी व मोदी सरकार ने पिछड़ी जाति में शामिल कर इनका मान बढ़ाया है। कसौधन समाज के लोगों का पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र बनना शुरू हो गया है। यह बातें मुख्य अतिथि कसौधन समाज बस्ती के जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने बुधवार को एक मैरिज हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि योगी मोदी के डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के सभी वर्ग व जाति के लोगों को लाभकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। इस मौके पर कंचन कसौधन, दुर्गेश कसौधन, प्रेमशंकर कसौधन, अमन कसौधन, देवेश कसौधन, रवि कसौधन, प्रिंस, शुभम, रोहन उपस्थित रहे। संवाद