नेपाल के रुपनदेही जिले के सैनामैना में आयोजित सुनगाभा सैनामैना गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फ
खुनुवां। नेपाल के रूपनदेही जिले के सैनामैना में आयोजित सुनगाभा सैनामैना गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में कपिलवस्तु 11 ने प्रवेश कर लिया है। सोमवार को मुर्गियां फुटबॉल क्लब की तरफ से मुर्गियां स्टेडियम में आयोजित सेमीफाइनल मैच में कपिलवस्तु ने पेनाल्टी शूटआउट में महावीर क्लब को 5-4 गोल से हराया।
मैन ऑफ द मैच कपिलवस्तु के निम बहादुर मिदुंग रहे। टूर्नामेंट के संयोजक अशोक खड़का ने बताया कि फाइनल में बुधवार को कपिलवस्तु का मुकाबला अभिषेक चर्च राजाहर नवलपुर से होगा। प्रतियोगिता के विजेता को नकद पुरस्कार (9 लाख) मिलेगा, तो उपविजेता को 8 लाख रुपये मिलेंगे। संवाद