फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गजराज के साथ निकाली कांवड़ यात्रा

Mon, 17 Aug 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। सावन के तीसरे सोमवार को क्षेत्र के महनुआं खास गांव से शिव भक्तों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों के बीच निकली यात्रा में गजराज विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रास्तेभर भगवान शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
कांवड़ यात्रा सुबह करीब 11 बजे महनुआं खास गांव से शुरू हुई। श्रद्धालुओं का जत्था मन्नीजोत, धनोहरी, सिरसिया और रमवापुर उर्फ नेबुआ होते हुए डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी के तट पर पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं ने नदी से कांवड़ में पवित्र जल भरा। इसके बाद सभी श्रद्धालु इटवा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कटेश्वरनाथ शिव मंदिर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में गजराज के शामिल होने से लोगों का विशेष आकर्षण रहा। सड़क के दोनों ओर खड़े लोग कांवड़ यात्रा को देखते रहे। कई स्थानों पर लोगों ने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें