फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कानूनगो संभालेंगे लेखपालों के छोड़े अतिरिक्त हल्के

Sat, 26 Sep 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लेखपालों के अतिरिक्त प्रभार वाले हलका क्षेत्रों के छोड़ने से संबंधित गांवों के जरूरी एवं सामान्य कामकाज निपटाने के लिए प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश में जुट गया है। जिला प्रशासन की ओर से इन क्षेत्रों की जिम्मेदारी कानूनगो को सौंपने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लेखपालों के अतिरिक्त प्रभार वाले 168 हलका क्षेत्रों को छोड़ने से जिले के 500 राजस्व ग्राम के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। राजस्व परिषद के डैशबोर्ड से इन हलका क्षेत्रों से लेखपालों के एग्जिट होने से लोगों के वरासत, बंटवारा, खसरा फीडिंग, पैमाइश, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र संबंधी कार्य ठप हैं।
मूल वेतन में वृद्धि, वेतन विसंगति दूर करने व भत्तों में वृद्धि करने, भूलेख व अन्य सहायक पटल पर संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त करने सहित आठ सूत्री मांग को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लेखपाल आंदोलनरत है। इसके तहत अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों का बस्ता जमा करते हुए राजस्व परिषद के डैशबोर्ड से अतिरिक्त प्रभार क्षेत्र से लेखपाल एग्जिट हुए है। इन हलका क्षेत्रों में स्थित गांव के लोगों का वरासत, 116 बंटवारा, खसरा फीडिंग, पैमाइश, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी कार्य ठप हो गया है। इसके अलावा ऑनलाइन किए गए ईडब्ल्यूएस समेत अन्य आवेदन भी लंबित हो गए है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी जिले के नौगढ़, बांसी, शोहरतगढ़, इटवा व डुमरियागंज तहसीलों में पहुंचे इन गांवों के लोग परेशान नजर आए। अब जिला प्रशासन की ओर से इन छोड़े गए गांवों की जिम्मेदारी कानूनगो को सौंपने की तैयारी चल रही है। बता दें कि जिले के सभी पांचों तहसीलों में 92 कानूनगो सर्किल के सापेक्ष वर्तमान में 67 कानूनगो तैनात है। जिन्हें अब अपने कार्य के अतिरिक्त लेखपालों के छोड़े क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालनी है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ही आंदोलन के संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।

पांच लेखपाल तहसील दफ्तरों में हैं अटैच
जिले के पांचों तहसील में स्थित 2300 से अधिक राजस्व ग्रामों को 677 राजस्व लेखपाल हलका क्षेत्र में बांटा गया है। वर्तमान में इन क्षेत्रों में मात्र 509 लेखपाल तैनात है। इनमें भी पांच लेखपाल दफ्तर अटैच है, जिनमें नौगढ़ तहसील में तीन लेखपाल और बांसी व शोहरतगढ़ में एक-एक लेखपाल दफ्तर अटैच है। इसके अलावा कुछ लेखपाल मेडिकल व प्रसूता अवकाश पर भी है। आंदोलन के पहले चरण में लेखपाल अतिरिक्त प्रभार वाले जिले के 168 हलका क्षेत्रों को छोड़ दिए है। इसी के तहत नौगढ़ तहसील के 130 हलका क्षेत्रों में 28, बांसी के 208 में 44, डुमरियागंज के 116 में 28, इटवा के 125 में 39 और शोहरतगढ़ के 98 राजस्व लेखपाल हलका क्षेत्रों को 29 क्षेत्र छोड़ दिए है।

प्रदेश स्तर पर चल रहे आंदोलन के तहत लेखपालों के छोड़े गए अतिरिक्त हलका क्षेत्रों की जिम्मेदारी कानूनगो को जिम्मेदारी दी जाएगी। जिससे इन गांवों के लोगों के जरूरी एवं सामान्य कामकाज निपटाने में किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन

गौरव श्रीवास्तव, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें