फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन सिंह संरक्षक, कमलेश यादव अध्यक्ष मनोनीत

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में खुशी का इजहार करते नवनियुक्त पदाधिकारी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
अर्जुन सिंह संरक्षक, कमलेश अध्यक्ष मनोनीत
विज्ञापन

जिला पंचायत कर्मचारी संघ का सर्वसम्मति से हुआ गठन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला पंचायत कर्मचारी संघ का जिला पंचायत के सभागार में शनिवार को द्विवार्षिक अधिवेशन व कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान अर्जुन सिंह को संरक्षक और कमलेश यादव को अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री सुजीत जायसवाल की देखरेख में जिला पंचायत कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन हुआ। इसमें मंत्री पद पर राजू मद्धेशिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी व संगठन मंत्री पद पर रोहित सिंह का मनोनयन हुआ। मनोनीत पदाधिकारियों को पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश यादव ने शपथ दिलाई। इस दौरान मौजूद अशोक श्रीवास्तव, चंद्रभूषण दुबे, लालजी गौतम, अश्वनी पाठक, जितेंद्र मौर्य, विनयकर पाठक, भूपेश शुक्ल, राजेश श्रीवास्तव आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे कर्मचारियों के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें