बढनी में एसएसबी और पुलिस के गिरफ्त में नेपाली शराब सहित आरोपी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बढ़नी। सशस्त्र सीमा बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल से तस्करी कर बाइक से लेकर आ रहे 685 शीशी नेपाली शराब के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। बढ़नी चौकी प्रभारी महेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम बॉर्डर पर गश्त कर रही थी। इस बीच एक व्यक्ति नेपाल से बाइक पर बोरे में लादकर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश किया। सुरक्षाकर्मियों को अचानक सामने देख हड़बड़ा गया और वापस नेपाल की तरफ भागने का प्रयास किया। इतने में जवानों ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से 685 शीशी नेपाली शराब बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विष्णु निवासी सिरसिहवा थाना कृष्णनगर जिला कपिलवस्तु (नेपाल) बताया। इस दौरान चौकी प्रभारी बढ़नी महेश सिंह, हेड कांस्टेबल विजय यादव, वृजलाल दत्त, एसएसबी के राजमणि और शशांक आदि आदि मौजूद रहे।