फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चली गई कमालुद्दीन की कुर्सी

Sat, 28 Oct 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा ब्लाक पर अविश्वास प्रस्ताव करते बीडीसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेसरहा। ब्लॉक प्रमुख कमालुद्दीन की कुर्सी छिन गई है। शनिवार को सदस्यों ने 59-34 के अंतर से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास कर दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच हुई अविश्वास की चर्चा के दौरान पूरे दिन ब्लॉक दफ्तर पर गहमागहमी रही। देर शाम परिणाम की घोषणा होते ही प्रमुख विरोधी खेमा खुशी से झूम उठा। समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर खुशियों का इजहार किया।  
विज्ञापन

विकासखंड में कुल 96 बीडीसी सदस्य हैं। एक पद रिक्त है। पिछले दिनों 60 से अधिक सदस्यों ने डीएम से मिलकर शपथ पत्र सौंपते हुए सपा समर्थित प्रमुख कमालुद्दीन के खिलाफ अविश्वास जताया था। डीएम ने चर्चा के लिए 28 अक्टूबर की तिथि तय की थी। शनिवार को सुबह 11 बजे से ब्लॉक सभागार में बैठक शुरू हुई। कुल 95 में से 94 सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। चर्चा के बाद दोपहर एक बजे से गुप्त मतदान आरंभ कराया गया। 28 सदस्यों ने सहयोगी के जरिए कंपेनियन वोट डाला। शाम 4 बजे मतदान के बाद परिणाम की घोषणा हुई। इसमें 59 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया था, वहीं विपक्ष में 34 वोट पड़े। एक मत निरस्त घोषित किया गया।
प्रभारी एसडीएम राजेश कुमार ने जैसे ही परिणाम की घोषणा की प्रमुख विरोधी खेमा खुशी से झूम उठा। एक-दूसरे को बधाई देते हुए गले मिले और मिठाइयां खिलाई। इस दौरान ब्लाक परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रभारी एसडीएम राजेश कुमार, सीओ उमाशंकर सिंह, बीडीओ सुशील कुमार पांडेय, एसओ रणधीर कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। प्रभारी एसडीएम ने बताया कि पूरी प्रक्रिया वीडियो कैमरे की निगरानी में की गई है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें